यूपी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर जनाधार इंडिया का पावर बूस्टर तैयार
Janadhar India’s power booster ready on all seats in UP assembly elections
जनाधार इंडिया की का सर्वे पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू, दिग्गज राजनीतिक रणनीतिकार मनीष झा देगें उत्तर प्रदेश के नेताओं को जीत का मंत्र
Senior Political Strategist Manish Jha will give victory mantra to the leaders of Uttar Pradesh
डिजिटल व ग्राउंड लेवल पर होगा 1 लाख 15 हजार वोटिंग बूथों का राजनीतिक पोस्टमार्टम

देश के सबसे अधिक सीटों वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में गहमागहमी व चुनावी रणनीति बनाने का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव के राजनीतिज्ञ माने जाने वाले जनाधार इंडिया टीम के संस्थापक मनीष झा अब उत्तर प्रदेश की जमीन पर उतर चुके हैं। करीब 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल पर जानकारी एकत्र करने के लिए टीम ने कमर कस ली है। जिसकी शुरुआत सितंबर के पहले सप्ताह में हो जाएगी। किस बूथ पर में किस नेता का पलड़ा भारी है, इस पर विशेष नजर बनी रहेगी। इसके अलावा डिजिटल लेवल पर भी सर्वे चल रहा है, देखना यह है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस सर्वे से क्या बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दे जनाधार इंडिया के मनीष झा अपनी सटीक चुनावी रणनीति से बिहार पश्चिम, बंगाल व केरल जैसे राज्यों में दिग्गज नेताओं को जीत का हार पहना चुके है। अब जनाधार इंडिया की टीम उत्तर प्रदेश के चुनाव में क्या बड़ा बदलाव लाएगी यह लोगों के लिए दिलचस्प विषय बना हुआ है।
बेहतरीन तरीके से वोटर्स की मानसिकता पर किया जाएगा रिसर्च व सर्वे
जनाधार इंडिया के संस्थापक मनीष झा ने बताया कि जनाधार इंडिया की टीम पूरी तरह से प्रशिक्षित है, जोकि गरीब, पिछड़े व समृद्ध तबके से सर्व के दौरान बातचीत करेगी व उनकी मानसिकता को समझ कर चुनाव के में होने वाले परिवर्तन को समझगी। टीम निर्धारित करती है कि चुनाव में कहां पर क्या फेरबदल हो पाएगा या होगा।
इस पर भी टीम प्रमुखता से काम करेगी। उन्होंने बताया कि हमारे पास प्रशिक्षित टीम है जो न केवल वोटर की मानसिकता पर अध्ययन करती है बल्कि उस क्षेत्र में होने वाले बदलाव को लेकर भी सर्वे करती है। क्षेत्रीय मुद्दे, बुनियादी समस्याएं, जनता व नेताओं के बीच का संबंध किस प्रकार से पनप रहा है, इन सभी बातो पर भी गहन अध्ययन किया जाएगा । जिसके चलते हमें चुनावी नतीजों के समीप पहुंचने में मदद मिलगी ।
ग्राउंड लेवल पर नवीन तकनीक से किया जाएगा सर्वे
मनीष झा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनाधार इंडिया की टीम पिछड़े से पिछड़े इलाके तक पहुंचने में सक्षम है। इस दौरान वर्तमान में विकसित की गई नवीन तकनीकी व संसाधनों को लेकर सर्वे किया जाएगा, जिसमें डिजिटल मोबाइल वैन प्रमुख रहेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल डिस्पले बोर्ड के माध्यम से जागरूकता अभियान पर काम किया जाएगा साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भी लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा जिसमें डिजिटल एडवर्टाइजमेंट भी माध्यम रहेगा।
वर्तमान नेताओं के रिपोर्ट कार्ड पर भी किया जाएगा काम
श्री मनीष ने बताया कि इस सर्वे के दौरान जितना ध्यान जनता की मानसिकता पर रखा जाएगा उतना ही फोकस वर्तमान नेताओं के रिपोर्ट कार्ड पर रहेगा जोकि साबित करेगा कि नेता की छवि जनता के बीच कैसी है। इस नेता ने वास्तविकता में अपने द्वारा किए गए वादों और दावों को पूरा किया है। इस रिपोर्ट कार्ड को देखते हुए जनता को वोटिंग करने में आसानी रहेगी व अपने बेहतरीन नेता को चुनने में मदद मिलेगी।
बूथ लेवल पर खंगाला जाएगा रिकॉर्ड
जनाधार इंडिया के संस्थापक श्री मनीष झा ने बताया कि इस सर्वे के दौरान उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर काम किया जाएगा जिसमें अब तक की कई वोटिंग में पुराने रिकॉर्ड को लेकर समीक्षा की जाएगी साथ ही साथ वोटर्स की पिछले 10 सालों तक की गतिविधियों पर भी गहनता से रिसर्च की जाएगी। इसके अलावा जाति व लिंग समीकरण पर भी काम किया जाएगा।
तीन चरणों में किया जाएगा सर्वे पूरा
जनाधार इंडिया के संस्थापक श्री मनीष झा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सर्वे को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा जिसका पहला चरण सितंबर के पहले सप्ताह से पूरा शुरू होगा और दो माह तक चलेगा। इसके बाद सर्वे का दूसरा चरण जनवरी माह से शुरू होगा और 2 माह तक जारी रहेगा उसके बाद तीसरा चरण नेताओं के नाम घोषित घोषित होने के बाद शुरू होगा। सर्वे में विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर जनता से सवाल किए जाएंगे हैं। जिनके तहत आगामी चुनाव में जनता किस तरफ अपना निर्णय सुनाएगी। इस सर्वे से प्राप्त लोगों की टिप्पणी पर सर्वे के नतीजों का अनुमान लगाया जाएगा वह इन नतीजों की घोषणा चुनाव से पहले की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में वोटिंग फ़ीसदी को बढ़ाने के लिए भी लोगों को समय समय पर जागरूक किया जाएगा जिससे जनता को अपने लिए सही और संपन्न सरकार चुनने में मदद मिल सके ।
Contact for more details
http://www.janadharindia.com






